पंजाब में अनाज लिफ्टिंग पर घमासान: सीएम भगवंत मान ने केंद्र को फिर लिखा पत्र, 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की तुरंत उठान की मांग

adminnationalsanjay
3 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में अनाज की लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार को फिर से पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मान ने केंद्र से पंजाब से 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं और छह लाख मीट्रिक टन चावल की तुरंत लिफ्टिंग की मांग की है।

उन्होंने केंद्र से एक से 10 अक्टूबर तक छह लाख मीट्रिक टन चावल और अक्टूबर महीने में 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग के लिए तुरंत निर्देश जारी करने को कहा है।

सीएम मान की तरफ से भेजे पत्र में लिखा है कि राइस मिलों और मंडी परिसरों में संग्रहीत गेहूं के स्टॉक को अक्टूबर 2026 के दौरान तत्काल बाहर निकाला जाना आवश्यक है, ताकि खरीफ विपणन सीजन (KMS) 2026-27 के दौरान धान की खरीद और भंडारण के लिए जगह बनाई जा सके। अन्यथा, राइस मिलर्स अपने परिसरों में जगह की कमी का बहाना बनाकर KMS 2026-27 के धान के आवंटन/भंडारण और मिलिंग के लिए आगे नहीं आ सकते हैं।

तीन महीनों में की गई लिफ्टिंग:

वर्ष/महीना चावल (Rice) गेहूं (Wheat) कुल (Total)
जून 2026 6.55 5.36 11.91
जुलाई 2026 6.70 4.90 11.60
अगस्त 2026 7.70 5.02 12.72
सितंबर 2026 (29 तारीख तक) 8.30 4.30 12.60

तुरंत हस्ताक्षेप की मांग

सीएम मान ने केंद्र से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग और एफसीआई (FCI) मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ताकि 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पंजाब राज्य से 6 एलएमटी (LMT) चावल की आवाजाही और अक्टूबर 2026 के महीने के दौरान 15 एलएमटी गेहूं की आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

इससे KMS 2026-27 के दौरान सुचारू खरीद कार्य संचालन सुनिश्चित हो सकेगा और इस संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था की किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

सितंबर में हुई सबसे कम लिफ्टिंग

इससे पहले सितंबर में भी मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर 15 लाख मीट्रिक टन चावल और 10 से 12 लाख मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की मांग की थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में अब तक पंजाब से केवल 8.30 लाख मीट्रिक टन चावल और 4.30 लाख मीट्रिक टन गेहूं की ही लिफ्टिंग हो पाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *