पंजाब चुनाव से पहले नशे के मुद्दे पर गरम हुई सियासत: अमित शाह के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह!

adminnationalsanjay
1 Min Read

अमृतसर। पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी माहौल गरम हो रहा है। हर पार्टी अपनी रोटी सेकने की कोशिश में लगी है। फिर चाहे वो बीजेपी हो या कांग्रेस हर किसी ने नशे को एक बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पंजाब में नशाखोरी के गंभीर होते संकट को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कड़ा ऐतराज जताते हुए सीधा निशाना साधा है।

अमित शाह पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही परगट सिंह के तेवर भी बदल गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 13 वर्षों से गृह मंत्रालय संभाल रहे शाह को पंजाब में नशे की भयावह स्थिति का अहसास अब क्यों हो रहा है।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा के पंजाब प्रभारी नितिन नवीन ने राज्य सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए ड्रग्स माफिया के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *