हिमाचल में नए जिलों के गठन पर कांग्रेस का बड़ा बयान: विनय कुमार बोले— ‘सरकार की मंशा साफ, आयोग की रिपोर्ट पर होगा फैसला’

1 Min Read

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नए जिले बनाने की मांग पिछले काफी समय से उठ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए आयोग का गठन किया है। यह सरकार की अच्छी पहल है। आयोग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार जिले बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा अच्छी है। कांगड़ा, मंडी और शिमला जैसे बड़े जिलों में विकास की गति तेज करने के लिए पुनर्गठन जरूरी है।

भाजपा ने दिए थे ये नारे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बयानों पर पलटवार करते हुए विनय कुमार ने कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा हिमाचल की उन्नति के विपरीत रहा है। ”स्टेटहुड को मारो ठुड” जैसे नारे भाजपा ने ही दिए थे।

विकास कार्यों को रोकने के लिए इस तरह की बातें करना भाजपा की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा को प्रदेश के विकास के लिए हो रहे कार्यों का खुले मन से स्वागत करना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *