हिमाचल कैबिनेट की बड़ी बैठक 5 अक्टूबर को: नौकरियों, ट्रांसफर बैन हटाने और स्वास्थ्य बीमा पर हो सकते हैं अहम फैसले

2 Min Read

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिह सुकखू की अध्यक्षता में होगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के तहन दिपसीय प्रवास से लौटने के साथ ये बैठक होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इस बैठक को लेकर कर्मचारियों, बेरोजगारों और आम परिवारों की नजरें टिकी हैं। सबसे बड़ा फोकस नौकरियों के पिटारे पर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने, बजट घोषणाओं और मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों पर फैसले के अलावा सामान्य तबादलों से रोक हटाने को लेकर भी निर्णय हो सकता है।

10 लाख का मिलेगा कवर

बैठक में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। हिमकेयर के नए बीमा माडल पर भी मंत्रिमंडल की नजर रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने बीमा कंपनी के चयन के लिए निविदा जारी कर दी है।

निविदा में प्रति लाभार्थी परिवार 5 लाख रुपये का बेसिक कवर और 5 लाख रुपये का टाप-अप कवर, यानी कुल 10 लाख रुपये तक का कवर रखा गया है।

हालांकि, बोली जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर और खोलने की तारीख 13 अक्टूबर है। सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर लगी रोक हटाने अथवा सीमित अवधि के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती की आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये, मातृ-शिशु पोषण योजन शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *