पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: राजा वड़िंग ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, विजय इंदर सिंगला रेस में सबसे आगे

adminnationalsanjay
3 Min Read

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि इससे पहले राज्य में कांग्रेस के संगठन में बड़ी हलचल दिख रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद में बदलाव करने वाला है। पार्टी विजय इंदर सिंगला को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकती है। बता दें कि बीते कुछ महीने से पंजाब में कांग्रेस के भीतर लगातार कलह चल रही है। वहीं, सूत्रों के हवाले से अब जानकारी सामने आई है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा भेज दिया है। आइए जानते हैं कि वड़िंग  के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद की रेस में कौन से नेता शामिल हैं।

अंदरूनी कलह के बीच वड़िंग का फैसला

सामने आई जानकारी के अनुसार, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने भी फोन कर राजा वड़िंग से पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। जानकारी के अनुसार, राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस की इकाई में लंबे से जारी अंदरूनी कलह के बीच बुधवार को पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफा देने के बाद राज्य कांग्रेस की कई कमेटियों में भी उठा पटक देखने को मिल सकती है।

नए अध्यक्ष की रेस में कौन से नेता?

सामने आई जानकारी के अनुसार, 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस अपनी पंजाब इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। इस बार कांग्रेस किसी हिंदू चेहरे को आगे कर सकती है। इसमें बड़ा नाम ऑल इंडिया कांग्रेस के सह कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला का है जो कि अध्यक्ष पद के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। PTI के मुताबिक, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सिंगला को एक जुलाई को पार्टी के चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस नेता राणा केपी , गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रगट सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी रेस में शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *