“सिम्स के भ्रष्टाचार पर चुप्पी, योजनाओं पर भाषण”: बिलासपुर में पत्रकारों के सवालों से घिरे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर : बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. मंत्री ने जनधन खाते, प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर शौचालय, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का जिक्र किया.

पीएम मोदी के कार्यकाल का जिक्र

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से आम लोगों को सीधे लाभ मिला है.दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण, रेलवे कनेक्टिविटी और हाईवे विस्तार हुआ है. स्वास्थ्य क्षेत्र में मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख किया

70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के इलाज की व्यवस्था आयुष्मान भारत योजना के तहत की जा रही है.वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई भी चल रही है.दुर्गम क्षेत्रों में कैंप लगाकर इलाज पहुंचाया जा रहा है.साथ ही साथ सड़क जैसी बुनियादी चीजों का विस्तार हो रहा है- श्यामबिहारी जायसवाल,कैबिनेट मंत्री

सवालों से बचते नजर आए मंत्री

प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री पत्रकारों के सवालों से घिरे नजर आए. सिम्स में खराब मशीनों और कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर सवाल पूछा गया.तो मंत्री ने सीधे जवाब देने के बजाय सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया. जिस पर स्थानीय बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मंत्री के पक्ष में अपनी बात रखी.

आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धि

स्वास्थ्य मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सिम्स भवन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार की उपलब्धि बताया.आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के करीब 1400 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान किया गया है..जबकि अनियमितता के मामले में 17 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *